दिल्ली की राजधानी क्या है – Delhi ki Rajdhani

Delhi Ki Rajdhani – Capital Of Delhi:  दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है।  दिल्ली  भारत के सात केंद्र शासित प्रदेशों में से एक हैं। दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं। 

Delhi ki Rajdhani के बारे में सामान्य जानकारी

दिल्ली मे भारत के कई राज्यों के लोगो के रहने के कारण यंहा पर हिन्दी, अंग्रेज़ी, पंजाबी, उर्दू का एक अनोखा  संगम देखने को मिलता है. दिल्ली भारत की राजधानी भी हैं. दिल्ली केंद्र शासित प्रदेश होने के नाते इसकी  राजधानी भी नई दिल्ली ही हैं.

क्षेत्रफल की दृष्टि से दिल्ली, मुंबई के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा शहर हैं दिल्ली का क्षेत्रफल 1483 वर्ग किमी मे फैला हुआ है 2012 के अनुसार दिल्ली की जनसंख्या लगभग 1.9 करोड़ है।  

दिल्ली यमुना नदी के किनारे बसा हुआ एक ऐतिहासिक शहर हैं. सन 1911 से पहले भारत की राजधानी कलकत्ता थी.

Capital of Delhi का ऐतिहासिक महत्व  

दिल्ली को 11वी सदी के बाद से ही भारत की राजधानी के रूप मे माना जाता रहा हैं. दिल्ली मे पृथ्वीराज राज चौहान से लेकर मुगलों, तुर्कों और अंग्रेजों तक की राजधानी दिल्ली ही रही.

दिल्ली अधिक समय तक राजधानी बनने की वजह से शहर में कई ऐतिहासिक स्थल भी है जैसे लाल किला, कुतुबमीनार, जामा मस्जिद, इंडिया गेट, कनॉट प्लेस, चाँदनी चौक, जंतर मंतर आदि.

दिल्ली में ही भारत की तीनों पालिकाए भी है समस्त देश का संचालन दिल्ली से ही किये जाते हैं. दिल्ली अरावली पहाड़ियों से घिरा हुआ है, दिल्ली मे अनेक विश्व धरोहर होने के कारण देशी विदेशी पर्यटकों के भी आकर्षण का केंद्र रहा हैं.

यह भी जाने

दिल्ली के जिले संख्या व नाम  

दिल्ली में कुल नौ जिले हैं, जो निम्न हैं.

1- मध्य दिल्ली जिला

मध्य दिल्ली जिला के अन्तरगत दरिया गंज, पहाड़ गंज, करौल बाग आते है।  

2- उत्तर दिल्ली जिला

सदर बाजार, दिल्ली, कोतवाली, दिल्ली, सब्जी मंडी आदि उत्तर दिल्ली जिला के अंतर्गत आते है।  

3- दक्षिण दिल्ली जिला

कालकाजी, डिफेन्स कालोनी, हौज खास, दक्षिण दिल्ली जनपद के तहत आता है।  

4- पूर्वी दिल्ली जिला

पूर्वी दिल्ली जिला मे प्रीत विहार, विवेक विहार, वसुंधरा एंक्लेव, गाँधी नगर, दिल्ली,  जैसे लोकप्रिय इलाका आता है।  

5- उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला

सीलमपुर, शाहदरा, सीमा पुरी जैसे इलाका उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला के तहत आते है।  

6- दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला

वसंत विहार, नजफगढ़, दिल्ली छावनी, दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला के अंतर्गत आते है।   

7- नई दिल्ली जिला

नई दिल्ली जिला के तहत कनाट प्लेस, संसद मार्ग, चाणक्य पुरी जैसी एरिया आता है।  

8- उत्तर पश्चिम दिल्ली जिला

उत्तर पश्चिम दिल्ली जिला के अंतर्गत नरेला,  मॉडल टाउन, सरस्वती विहार, आता है।  

9- पश्चिम दिल्ली जिला

राजौरी गार्डन, पंजाबी बाग, पटेल नगर जैसे इलाके पश्चिम दिल्ली जिला के अंतर्गत आते है।  

FAQ Delhi

दिल्ली में कितने नगर निगम है ?

दिल्ली में 3 नगर नियम है
1- उत्तर
2- पूर्व
3- दक्षिण नगर नियम!

दिल्ली की राजधानी क्या है ?

दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है। नई दिल्ली इसकी राजधानी है।   

दिल्ली की कुल जनसंख्या कितनी है ?

दिल्ली की कुल जनसंख्या साल 2012 के गणना के अनुसार 1.9 करोड़ है।

दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन है ?

अरविंद केजरीवाल दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री है, दिल्ली एक केंद्र शासित प्रदेश है। नई दिल्ली इसकी राजधानी है।   

दिल्ली का पुराना नाम क्या था?

प्राचीन समय में दिल्ली को इंद्रप्रस्थ के नाम से पुकारा जाता था। महाभारत में इस बात का प्रमाण देखने को मिलता है। महाभारत के समय काल में इंद्रप्रस्थ पांडवों की राजधानी थी।
मान्यता के अनुसार प्राचीन समय में इंद्रदेव इस शहर में निवास करते थे इसीलिए इंद्रप्रस्थ के नाम से बुलाया जाता है। 

दिल्ली का क्षेत्रफल कितना है ?

दिल्ली का क्षेत्रफल 1,484 वर्ग किलोमीटर है।

यह भी जाने

2 thoughts on “दिल्ली की राजधानी क्या है – Delhi ki Rajdhani”

Leave a Comment