MP Land Record : अपना खसरा खतौनी जाने

MP land record 2021 : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान व पूर्व खसरा और  वर्तमान व पूर्व खतौनी देखने की सुविधा अब आनलाइन कर दिया है। अब घर बैठे ही सुगमता पूर्वक अपने खेत या जमीन का अपने नाम के अनुसार खसरा और खतौनी बिना तहसील व लेखपाल के चक्कर लगाए ऑनलाइन प्राप्त कर सकता है। अधिकतर लोगो को इस बारे मे पता न होने के कारण उन्हे बहुत ज्यादा भागदौड़ करना पड़ता है, आज हम इस पोस्ट मे खसरा और खतौनी बिना किसी झंझट के प्राप्त करने का तरीका बताया गया है कृपया आप इस लेख को ध्यान से पढ़ें और इसका लाभ उठाए।

सभी लोग जानते है कि ज़मीन से जुड़े दस्तावेज़ जैसे खसरा, खतौनी नकल आदि की जरूरत हमेशा किसी ना किसी काम मे पड़ती रहती है। अगर समय से उपलब्ध नहीं होता है तो सभी लोगो को पटवारी, लेखपाल के यहां चक्कर लगाने पड़ते है फिर भी समय पर काम नही हो पाता है।

अब भू अभिलेख, खसरा आदि के लिए किसी भी दफ्तर के चक्कर लगाने की आवश्यकता नही है क्योंकि मध्य प्रदेश ने अपने प्रदेश के नागरिकों को राहत देते हुए एक पोर्टल वेबसाइट लांच किया है जिससे आम जन को अब भाग दौड़ से निजात मिल गया है। इस पोर्टल वेबसाइट की मदद से अब घर बैठकर ही मध्य प्रदेश का कोई भी नागरिक अपने खेत, प्लाट या ज़मीन का भूलेख विवरण, खसरा, B1 खसरा खतौनी नाम अनुसार आदि को ऑनलाइन देख सकता है।

MP Land Record खसरा खतौनी कैसे देखे

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा खसरा, खतौनी, बी1 आदि बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन देखने की सुविधा के लिए दो आधिकारिक वेबसाइट बनाई गई है :

  1. landrecords.mp.gov.in

  2. https://mpbhulekh.gov.in/mpbhulekh.do

इन दोनों वेबसाइट से  खसरा खतौनी देखा जा सकता है अर्थात इनसे आप अपनी खेत की जानकारी, प्लॉट अथवा संपत्ति के नक्शा की जानकारी देख सकते हैं।

 1.  MP Land Record वेब पोर्टल को खोले

MP Land Record देखने के लिए सबसे पहले अपने कंप्यूटर या मोबाइल में landrecords.mp.gov.in टाइप करके सर्च करें। या इस लिंक पर क्लिक करके भी खोल सकते है  – MP Bhulekh

2. अपना जिला सेलेक्ट करें।

पोर्टल खुलने के बाद मध्यप्रदेश के सभी जिलों का मैप मोबाइल या कम्प्युटर के स्क्रीन पर दिखाई देगा। इस मैप में अपना जिला को सेलेक्ट करना है।

mp bhulekh
Bhulekh

3- मैप में अपना जिला को सेलेक्ट करने के बाद दो और विकल्प आएगा 1- वर्तमान / पूर्व वर्ष खसरा 2- वर्तमान / पूर्व वर्ष खतौनी अपने जरूरत के अनुसार विकल्प को क्लिक करे

mp land recard
Land Record MP

4- तत्पश्चात एक और नया स्क्रीन दिखाई देगा जहा पर आप अगर भू अभिलेख मे खतौनी खोजना चाहते है तो पहला YES को क्लिक करे  अथवा अगर आप वर्तमान और पहले का खतौनी का डिजिटल हस्ताक्षरित प्रति चाहिए तो दूसरे विकलप को क्लिक करे।

bhulekh mp

 

5- भू अभिलेख – खसरा खतौनी का विवरण देखने के लिए अपने सुविधानुसार भूस्वामी नाम, खसरा संख्या या प्लाट संख्या चुनकर । जिला, तहसील और गाँव को चुने और विवरण देखे पर क्लिक करके देख सकते है।

bhulekh mp land recard
                                           MP Bhulekh

साथ ही Mpbhulekh का विवरण खसरा नंबर के अलावा  खसरा खतौनी नाम अनुसार भी देख सकते हैं। यदि आपको खसरा नंबर मालूम नहीं है तो आपका खसरा (नंबर अनुसार) विकल्प की जगह खसरा (भूस्वामी चयन करें ) विकल्प का चयन करें। गांव के एक जैसे नाम वाले सभी लोगों की सूची आ जाएगी, इस सूची से अपने नाम को खोज कर सबमिट कर दे। अंत में आप अपनी जमीन की खसरा नकल का विवरण ऑनलाइन देख पाएंगे। इसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।

1 thought on “MP Land Record : अपना खसरा खतौनी जाने”

Leave a Comment